Fractal Analytics IPO Review in Hindi: क्या यह भारत की पहली AI कंपनी में निवेश का सही मौका है?
जब भी कोई नई टेक्नोलॉजी कंपनी IPO लेकर आती है, तो निवेशकों में उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। खासकर जब बात हो AI (Artificial Intelligence) और Data Analytics जैसी फ्यूचर इंडस्ट्री की।
आज हम बात करने वाले हैं Fractal Analytics Limited IPO की, जिसे भारत की पहली प्योर-प्ले AI और एंटरप्राइज डेटा एनालिटिक्स कंपनी माना जा रहा है।
इस ब्लॉग में हम समझेंगे:
- कंपनी क्या करती है?
- इसका बिजनेस मॉडल क्या है?
- फाइनेंशियल परफॉर्मेंस कैसा है?
- वैल्यूएशन महंगा है या ठीक?
- और सबसे जरूरी: क्या इसमें निवेश करना चाहिए?
Fractal Analytics कंपनी का परिचय
Fractal Analytics की स्थापना साल 2000 में हुई थी। यानी कंपनी का ऑपरेटिंग इतिहास 25+ साल का है।
इसके फाउंडर्स हैं:
- श्रीकांत वेलामकानी (Srikanth Velamakanni)
- प्रवीण अग्रवाल (Praveen Agarwal)
आज कंपनी का बिजनेस 9 देशों में फैला हुआ है और इसके 24 ऑफिस दुनिया भर में हैं, जिनमें USA, UK और Australia जैसे बड़े मार्केट शामिल हैं।
कंपनी के क्लाइंट्स में कई Fortune 500 कंपनियां भी शामिल हैं, जो इसकी क्रेडिबिलिटी को मजबूत बनाता है।
Fractal क्या काम करती है? (Business Model सरल भाषा में)
कंपनी अपने बिजनेस को दो हिस्सों में बांटती है:
1 Fractal.ai (AI Services – Customized Solutions)
यह कंपनी का मुख्य रेवेन्यू इंजन है।
यहां Fractal बड़ी कंपनियों के लिए कस्टमाइज्ड AI टूल्स बनाती है, जो उनके बिजनेस डेटा को एनालाइज करके डिसीजन लेने में मदद करते हैं।
आसान उदाहरण:
मान लो एक FMCG कंपनी को लग रहा है कि उसके Tier-2 शहरों में बिस्किट की बिक्री गिर रही है।
अब वो Fractal से कहेगी:
“मेरे लिए एक AI टूल बनाओ, जो मेरे ERP (जैसे SAP) सिस्टम से डेटा लेकर बताए कि बिक्री क्यों गिर रही है और क्या करना चाहिए – कीमत घटानी है, पैकिंग बदलनी है या डिस्ट्रीब्यूशन सुधारना है?”
Fractal उस कंपनी के लिए टेलर-मेड AI सिस्टम बना देती है, जो बिजनेस कंसल्टेंट की तरह सलाह देता है — लेकिन इंसान नहीं, AI।
2 Fractal Alpha (Standard AI Products)
यहां कंपनी रेडी-मेड AI प्रोडक्ट्स बनाती है:
- FMCG कंपनियों के लिए
- सीमेंट कंपनियों के लिए
- होटल इंडस्ट्री के लिए
- आदि…
ये प्रोडक्ट्स कस्टमाइज्ड नहीं, बल्कि स्टैंडर्ड होते हैं।
Revenue Split: पैसा कहां से आता है?
FY25 में:
- कुल रेवेन्यू: लगभग ₹27,654 मिलियन
- इसमें से:
- ~97–98% रेवेन्यू आता है Fractal.ai से
- बहुत छोटा हिस्सा आता है Fractal Alpha से
साफ है कि कंपनी की असली ताकत Fractal.ai है।
Industry Wise Revenue Breakup
Fractal.ai अलग-अलग इंडस्ट्री को सर्विस देती है:
- CPGR (Consumer Products & Retail): ~39%
- TMT (Technology, Media, Telecom): ~30%
- HLS (Healthcare & Life Sciences): ~13%
- BFSI (Banking, Financial Services, Insurance): ~11%
- Others: ~6%
इसका फायदा यह है कि कंपनी किसी एक इंडस्ट्री पर निर्भर नहीं है।
Geography Wise Revenue
- USA: ~65%
- Europe: ~17.5%
- India: ~8.4%
- Others: बाकी
यानी यह एक ग्लोबल कंपनी है, लेकिन USA पर काफी ज्यादा निर्भरता भी एक रिस्क फैक्टर बन सकती है।
Industry Growth vs Company Growth
- Data Analytics & AI इंडस्ट्री का साइज: ₹12 ट्रिलियन
- 2030 तक अनुमानित साइज: ₹23 ट्रिलियन
- इंडस्ट्री CAGR: ~16.7%
Fractal की Revenue CAGR (FY23–FY25): ~18.02%
यानी कंपनी अभी इंडस्ट्री से थोड़ा तेज ग्रो कर रही है।
कुछ Important KPIs
- Must-Win Clients (MWC): 122 (FY25) – लगातार बढ़ रहे हैं
- Top 10 Clients से Revenue: ~54% (थोड़ा ज्यादा, concentration risk
- Net Revenue Retention (Fractal.ai): 110%–121% के आसपास (अच्छा संकेत
- $1 Million+ Revenue देने वाले Clients: 45 → 53 (Growth दिख रही है
Financial Performance
- Revenue CAGR: ~18% (अच्छा)
- EBITDA Growth: Negative
- PAT CAGR: ~6.5%
- 2024 में कंपनी को Net Loss भी हुआ था
मतलब: ग्रोथ तो है, लेकिन प्रॉफिटेबिलिटी अभी स्टेबल नहीं है।
Key Risks जो ध्यान में रखने चाहिए
- Cyber Security Risk – डेटा ब्रीच या हैकिंग से रेप्युटेशन और बिजनेस दोनों को नुकसान हो सकता है
- Top 10 Clients पर ज्यादा निर्भरता (~54%)
- Profitability Risk – 2024 में लॉस हुआ था, भविष्य में भी हो सकता है
- Geographical Risk – 60%+ रेवेन्यू USA से आता है (ट्रेड पॉलिसी, टैक्स, जियोपॉलिटिक्स का असर)
Valuation Analysis
- Pre-IPO PE: ~65.5
- Post-IPO PE: ~109+
- Price to Sales: ~5.5
कोई direct listed peer नहीं है, इसलिए कंपनी प्रीमियम वैल्यूएशन मांग रही है।
लेकिन 100+ PE हमेशा एक हाई-रिस्क ज़ोन माना जाता है।
IPO Details
- IPO Open: 9 Feb
- IPO Close: 11 Feb
- Price Band: ₹857 – ₹900
- Issue Size: ~₹2,833 करोड़
- Fresh Issue: ~₹1,200 करोड़
- OFS: ~₹1,800 करोड़
पैसा कहां इस्तेमाल होगा?
- Subsidiary में Investment
- Loan Repayment (~₹265 करोड़)
- New Laptops (~₹57 करोड़
- New Office Premises (~₹121 करोड़)
- R&D + Sales & Marketing (Fractal Alpha) (~₹355 करोड़)
निवेश करना चाहिए या नहीं?
Positives:
- Strong AI & Data Analytics theme
- 25+ साल का ट्रैक रिकॉर्ड
- Global clients और diversified industries
- Revenue growth अच्छी है
Negatives:
- Valuation बहुत महंगा
- Profitability अभी unstable
- Top clients और USA पर ज्यादा निर्भरता
Risk लेने वाले, long-term और AI थीम पर भरोसा करने वाले निवेशक इसे देख सकते हैं।
Conservative investors के लिए valuation और profitability एक बड़ा सवाल है।
. क्या Fractal Analytics भारत की पहली AI कंपनी है जो IPO ला रही है?
हाँ, यह भारत की पहली pure-play enterprise AI & data analytics कंपनी मानी जा रही है।
कंपनी का मुख्य रेवेन्यू कहां से आता है?
लगभग 97–98% रेवेन्यू Fractal.ai (Customized AI Services) से आता है।
क्या कंपनी प्रॉफिट में है?
2024 में कंपनी को loss हुआ था, इसलिए profitability अभी stable नहीं मानी जा सकती।
Disclaimer
यह लेख केवल शैक्षणिक (Educational) उद्देश्य के लिए है। यह निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं है।
कृपया निवेश करने से पहले अपना खुद का रिसर्च करें या अपने Financial Advisor से सलाह लें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है।