NIFTY 312 अंक टूटा: Crude Oil Surge और 200 DMA Breakdown का असर

NIFTY 312 अंक टूटा: Crude Oil Surge और 200 DMA Breakdown का असर

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली। NIFTY 50 312.95 अंक (-1.24%) गिरकर 24,865.70 पर बंद हुआ। इससे पहले बाजार ने 24,603 का इंट्राडे लो भी बनाया।

दिन की शुरुआत gap down से हुई और पूरे सत्र में दबाव बना रहा। यह गिरावट केवल तकनीकी नहीं थी, बल्कि वैश्विक घटनाक्रम और कच्चे तेल की तेज उछाल ने भी बाजार पर असर डाला।

आज का बाजार प्रदर्शन

  • ओपन: 24,659
  • हाई: 24,989
  • लो: 24,603
  • क्लोज: 24,865
  • पिछला क्लोज: 25,178

निफ्टी पूरे दिन 200 DMA के नीचे ट्रेड करता रहा, जो तकनीकी रूप से कमजोरी का संकेत है।

Crude Oil Surge: बड़ा कारण

Brent crude $82 के करीब पहुंच गया, जो 14 महीनों का उच्च स्तर है।

भारत अपनी जरूरत का लगभग 90% कच्चा तेल आयात करता है।
इसलिए तेल की कीमतों में तेज वृद्धि:

  • महंगाई बढ़ा सकती है
  • Current Account Deficit बढ़ा सकती है
  • RBI की rate cut strategy को प्रभावित कर सकती है

किन सेक्टरों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा?

  • Oil Marketing Companies
  • Paint कंपनियां
  • Tyre कंपनियां
  • Aviation सेक्टर
  • Chemical कंपनियां

Crude oil में तेज उछाल का सीधा असर इन सेक्टरों पर पड़ा।

FII vs DII डेटा

  • FIIs ने ₹7,536 करोड़ की बिकवाली की
  • DIIs ने ₹12,292 करोड़ की खरीद की

यह साफ दिखाता है कि विदेशी निवेशक सतर्क हैं।

Volatility Spike

India VIX 17 के पास पहुंच गया, जो 9 महीने का उच्च स्तर है।

High VIX का मतलब:

  • Intraday swings बड़े
  • Pullback तेज
  • Stop loss जल्दी hit

ऐसे समय में:

Panic selling नहीं
Full leverage trading नहीं
Position size छोटा
Risk defined
Strong stocks पर gradual accumulation

Tomorrow Levels

।mmediate Support Zone

24,800 – 24,750

अगर यह ज़ोन टूटता है तो दबाव बढ़ सकता है।


Major Support

24,603 (आज का लो)

अगर यह decisively टूटता है तो अगला सपोर्ट:

24,500 – 24,420

यह short-term panic zone बन सकता है।


Resistance

25,000 (Psychological Level)

Gap down के बाद अगर recovery आती है तो पहले 25,000 पर supply आ सकती है।


Major Resistance

25,250 (200 DMA Zone)

जब तक NIFTY 200 DMA reclaim नहीं करता,
trend technically weak माना जाएगा।

अगर 25,250 के ऊपर strong close मिलता है तो short covering संभव है।


Intraday

  • VWAP के ऊपर टिके → pullback recovery
  • VWAP के नीचे रहे → sell on rise

High VIX environment है → move तेज होगा।

क्या यह गिरावट लंबी चलेगी?

200 DMA reclaim होने तक कमजोरी बनी रह सकती है।

क्या अभी खरीदारी का मौका है?

Confirmation के बिना जल्दबाजी न करें।

किस सेक्टर पर नजर रखें?

Defence और defensive sectors

आज की गिरावट केवल तकनीकी कारणों से नहीं थी। वैश्विक तनाव, कच्चे तेल में उछाल और विदेशी बिकवाली ने मिलकर बाजार पर दबाव बनाया।

अब नजर रहेगी:

  • 24,603 का स्तर
  • 25,252 (200 DMA)
  • Global cues

Final direction price action और VWAP तय करेगा