मार्केट में हाहाकार! Nifty 350 अंक गिरा अब आगे क्या
मार्केट अलर्ट: शेयर बाजार में ‘ब्लैक मंडे’ जैसा माहौल – अब क्या करें?
आज हफ्ते की शुरुआत निवेशकों के लिए काफी भारी रही।
वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट ने बाजार को हिला कर रख दिया है।
डर मार्केट में घुस चुका है
आज के बड़े आंकड़े
- NIFTY 50: 436 अंक गिरकर ~22,678
- Sensex: 1416 अंक टूटकर ~73,116
- Bank Nifty: ~2.4% की गिरावट (सबसे ज्यादा मार)
- India VIX: 10% उछलकर 25+ (डर हाई लेवल पर)
- Market अभी stable नहीं है… volatile है
गिरावट की 3 असली वजह
1. हर जगह बिकवाली
अब सिर्फ बड़े शेयर नहीं…
मिडकैप भी 2%+ गिर चुके हैं
कहीं छुपने की जगह नहीं है
2. बैंकिंग सेक्टर टूट रहा है
Bank Nifty ~1300 अंक गिरा
क्यों?
- FIIs पैसा निकाल रहे हैं
- Financial sector सबसे sensitive होता है
Result:
Market का backbone कमजोर
3. VIX = डर का मीटर
VIX 25 के ऊपर =
High fear
High volatility
सीधी बात:
अगले कुछ दिन market झटके देगा
आज मार्केट में जो हलचल मची है, उसने हर निवेशक को थोड़ा बेचैन कर दिया है।
gift nifty 350 अंक नीचे और जापान का Nikkei 2000 अंक टूटना—ये छोटी बात नहीं है।
सीधा मतलब ये है कि दुनिया भर के बाजार डर में हैं।
अब सवाल ये है—डर आखिर है किस बात का?
मार्केट में डर के 5 असली कारण
1. युद्ध का डर
सबसे बड़ा टेंशन अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का है।
वीकेंड पर हमले बढ़े हैं और अमेरिका की “48 घंटे” वाली चेतावनी ने माहौल और खराब कर दिया है।
मार्केट को बुरी खबर से उतना फर्क नहीं पड़ता
लेकिन “अब आगे क्या होगा?”—इस सवाल से डर लगता है
2. अनिश्चितता (Confusion)
मार्केट को clarity चाहिए… uncertainty नहीं।
- ईरान क्या जवाब देगा?
- अमेरिका अगला कदम क्या उठाएगा?
जब ये सब साफ नहीं होता, तब बड़े खिलाड़ी (FIIs) पैसा निकालना शुरू कर देते हैं।
3. कच्चे तेल का खेल
अभी तेल $107–$111 के आसपास है—जो पहले से ही महंगा है।
लेकिन असली डर ये है
अगर ईरान ने Hormuz रास्ता ब्लॉक कर दिया
तो तेल की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ सकती हैं
और भारत जैसे देश के लिए ये बहुत बुरी खबर है।
4. रुपया गिरना + विदेशी बिकवाली
भारतीय रुपया अपने सबसे कमजोर स्तर पर है (93.84)।
जब रुपया गिरता है:
- विदेशी निवेशक (FIIs) पैसा निकालते हैं
- मार्केट पर और दबाव आता है
सीधी बात:
जब बड़ा पैसा निकलता है, तो मार्केट गिरता है
5. खरीदारों की कमी
अभी हालत ये है:
- जिनका नुकसान हो रहा है → वो बेच रहे हैं
- नए लोग → खरीदने से डर रहे हैं
सब सोच रहे हैं:
“आज क्यों खरीदें, कल और सस्ता मिलेगा”
और यही चीज गिरावट को और तेज कर देती है।
आज के जरूरी लेवल
nifty
- नीचे: 22,750 – 22,800 (टूट गया तो और गिरावट)
- ऊपर: 23,050 – 23,150 (यहाँ रुकावट)
बैंक निफ्टी:
- नीचे: 52,750 – 52,925
- ऊपर: 54,100 – 54,400
अब करना क्या चाहिए?
अभी मार्केट का मूड खराब है
खबरें भी नेगेटिव हैं
इसलिए:
ये गलती मत करना:
- डर में बेच देना
- जल्दी-जल्दी खरीदना
- “सस्ता है” सोचकर कूद पड़ना
SIP चालू रखें
- SIP गिरते मार्केट में ज्यादा units दिलाता है
- Long term में यही फायदा देता है
- अगर ₹1000 SIP है:
- मार्केट ऊपर → कम units
- मार्केट नीचे → ज्यादा units
यही compounding का असली खेल है
“गिरते बाजार में SIP बंद करना सबसे बड़ी गलती होती है”
Short-term vs Long-term
Short-term trader:
- अभी market direction clear नहीं है
- False breakout होंगे
Strategy:
- Overtrading मत करो
- Strict stoploss रखो
Long-term investor:
- Panic नहीं
- Gradual buying
Strategy:
- 30% अभी
- 30% अगर और गिरा
- 40% जब stability आए
“एक बार में पैसा डालना = risk, धीरे-धीरे डालना = strategy”
Cash कितना रखना चाहिए?
अभी market uncertain है
Ideal approach:
- 30–50% cash hold करो
- बाकी staggered invest
क्यों?
- Opportunity तभी मिलेगी जब cash होगा
“Cash नहीं है = मौका भी नहीं है”
Sector Impact
- Fuel cost ↑
- Profit ↓
Indigo फ्यूल कोस्ट बढ़ेगा और मार्जिनग काम होगा
Paint / Chemical
- Raw material oil से जुड़ा
- Cost बढ़ेगी → margin कम
Oil कंपनियाँ
- Upstream फायदा
- Downstream pressure
Confusing zone (beginner avoid करे)
फायदा वाले सेक्टर
Defence
- War = orders बढ़ते हैं
Sentiment strong रहता है
Gold
- Safe haven asset
जब डर बढ़ता है → पैसा gold में जाता है
IT
- Dollar strong → IT को फायदा
- Global slowdown → pressure
समझदारी क्या है?
थोड़ा रुक जाओ
मार्केट को संभलने दो
याद रखो:
मार्केट कहीं भाग नहीं रहा है
“अगर war बढ़ा, तो मार्केट 5–10% और गिर सकता है”
“Worst case में panic selling और बढ़ सकती है”
Reality
Top पर क्या होता है?
- News positive
- लोग FOMO में खरीदते हैं
Bottom पर क्या होता है?
- News negative
- लोग डर में बेचते हैं
“90% लोग top पर खरीदते हैं और bottom पर बेचते हैं”
“Market logic से नहीं, emotions से चलता है”
“जब market गिरता है, लोग कहते हैं—अब और गिरेगा”
“जब market चढ़ता है, लोग कहते हैं—अब और चढ़ेगा”
यही trap है
Real Data
Russia-Ukraine Example
जब Russia-Ukraine war शुरू हुआ:
- Market अचानक गिरा
- Panic selling हुई
- FIIs ने पैसा निकाला
लेकिन फिर क्या हुआ?
- कुछ हफ्तों बाद recovery
- Strong stocks bounce
“हर crash permanent नहीं होता”
“जो panic में बेचता है, वो recovery miss करता है”
सबसे जरूरी बात
अक्सर लोग profit के पीछे भागते हैं…
लेकिन असली खिलाड़ी वो होता है जो नुकसान को कंट्रोल करना सीख जाए
कब ट्रेड नहीं लेना
गलत ट्रेड जल्दी काटना
उम्मीद (hope) में फंसे न रहना
यही चीज लंबी रेस में पैसा बनाती है।